diwali horizontal

शिक्षा मे शारीरिक शिक्षा का अत्यंत महत्व हो:गुप्ता। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित ‌

0 159

हमीरपुर : स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर मे संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम हमीरपुर मे आयोजित करायी गयी। उद्घाटन सत्र के सुअवसर पर मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रमुख रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि अतिथि कार्य के अन्तर्गत शिक्षा मे शारीरिक शिक्षा का अत्यन्त महत्व है। मै आशा करता हूॅ कि सभी छात्र एथलेटिक्स की प्रतिस्पर्धा मे खेल को खेल की भावना से पूर्ण करेगे। अतः मै आज कि संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा करता हूॅ।

इस संकुल स्तरीय प्रतियोगिता मे राठ, मौदहा, कुरारा के शारीरिक प्रमुख आचार्य क्रमशः कुलदीप, रामनरेश, शुभम सहित मेजबान विद्यालय के शारीरिक आचार्य अमर सिंह ने निर्णायक की भूमिका अदा करते हुए आये हुए प्रतियोगी छात्रो के खेल का आकलन किया। परिणाम इस प्रकार रहें। 100 मी0 दौड़ मे अंकित मौदहा प्रथम 200 मी दौड़ प्रभात साहनी हमीरपुर प्रथम 400 मी दौड़ मे प्रभात साहनी हमीरपुर प्रथम, 800 मी0 शुभम हमीरपुर प्रथम, 1500 मी0 दौड़ मे दिव्य सिंह हमीरपुर प्रथम 3000 मी0 दौड़ मे शिवेन्द्र हमीरपुर प्रथम रहे तथा ऊॅची कूद मे अजय यादव राठ प्रथम रहे।

लम्बी कूद मे सचिन हमीरपुर प्रथम रहे। चक्का फेक मे संजीव राजा हमीरपुर प्रथम रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार आचार्य बलराम सिंह ने किया। समापन अवसर पर मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रमुख रामप्रकाश गुप्ता ने सभी विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्त मे वन्दे मातरम् के साथ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.