diwali horizontal

सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़कर भाजपा को हराएंगे,

0 130

इटावा : बुधवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने भरथना नगर क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अवध राइस मिल संचालक व पूर्व चैयरमेन प्रतिनिधि अजय कुमार यादव गुल्लू द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कहा कि विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़कर भाजपा को हराकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान,व्यापारी सहित सभी वर्ग के लोग परेशान है।महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है। इस दौरान अजय यादव गुल्लू व उनके पुत्र अंकित यादव व सार्थक यादव ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया,इस दौरान विपिन यादव, प्रदीप यादव पप्पू,रनियां गांधी,वीरेंद्र यादव पूर्व प्रधान,राजेंश पंडा आदि मौजूद रहे।

इससे पहले प्रसपा राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र वर्मा एड,शिववीर यादव बल्ले,प्रवीण कुमार,सुरेंद्र शुक्ला आदि द्वारा तहसील भवन के सामने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया व मोहल्ला सती मंदिर पर प्रसपा प्रमुख का प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का राकेश यादव , शिवविवेक यादव ,देवेन्द्र यादव, विशंभर दयाल दोहरे, आंसू यादव आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उनके प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी,प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव,कृष्ण मुरारी गुप्ता,सुशांत वर्मा आदि साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.