diwali horizontal

भाजपा का घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम स्थगित लता मंगेशकर के निधन के कारण

0 207

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी के घोषणा पत्र लोक कल्याण संकल्प पत्र’ को रविवार को जारी करने के कार्यक्रम को स्वर सम्राज्ञी एवे भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण स्थगित कर दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने यहां पार्टी कार्यालय में यह जानकारी दी गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज संकल्प पत्र जारी करना था।

स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि लता मंगेशकर जी के निधन के कारण घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र जारी करने के लिए दोबारा कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। स्वतंत्रदेव सिंह से स्पष्ट किया कि पार्टी के अन्य राजनीतिक कार्यक्रम यथावत जारी रहेंगे। इस मौक़े पर शाह योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। सभी ने दो मिनट मौन रहकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.