diwali horizontal

महाशिवरात्रि के पर्व पर मनकामेश्वर मन्दिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगी कतारें

0 410

लखनऊ : महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शहर भर में मनाया जा रहा है। भोर से ही डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भक्‍तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी है। करीब तीन से चार घंटे लाइन में लगने के बाद भक्तों को भोलेनाथ का दर्शन मिल रहा है। भोर करीब चार बजे ही मनकामेश्वर मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुल गए

महिलाओं व पुरुषों ने अलग अलग कतार में लगकर भोलेनाथ का जल व दुग्ध से अभिषेक किया। महंत देव्या गिरि के मुताबिक देर रात तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर के कपाट रात 12 बजे ही भक्तों के लिए खुल गए। भोर चार बजे हुई भस्म आरती में बड़ी संख्या भक्त शामिल हुए। इसके साथ ही चौक स्थित कोतवालेश्वर , कोनेश्वर, कल्याणगिरी, बुद्धेश्वर आदि मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.