diwali horizontal

पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद में ब्लास्ट 45 की मौत

0 116

लखनऊ : पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए फिदायीन बम हमले में अब तक 45 नमाजियों की मौत हो गई। 65 से अधिक लोग घायल हैं, इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई गई है। ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक शिया मस्जिद में हुआ। हमले के समय मस्जिद में करीब 150 लोग मौजूद थे

पेशावर पुलिस के मुताबिक, शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और रोकने पर वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायउरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी और एक हमलावर की मौत हो गई। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अकेला हमलावर मस्जिद में घुसा और खुद को उड़ा लिया।

रेस्क्यू टीम घायलों को यहां के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटर साइकिल और कारों में लादकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि 10 घायलों की हालत बेहद गंभीर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.