diwali horizontal

वाराणसी में अखिलेश यादव के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी।

0 201

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब सबकी नजरें सात मार्च को होने वाले अंतिम और सातवें चरण के मतदान पर टिकी है। इसके मद्देनजर सभी पार्टियां लगातार रैली और जनसभाएं की वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में शुक्रवार को मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो किया। तीन घंटे तक चले रोड शो के बाद पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

मोदी के रोड शो के बाद अखिलेश यादव भी वाराणसी पहुंचे और रथमऊ में अखिलेश यादव ने कहा, ‘जब से सपा और छड़ी साथ आई है तब से विरोधियों के छक्के छूट गए हैं। हम लोग गंगा मैया का पानी उठाकर सच बोलने की कसम लेते हैं लेकिन बीजेपी के लोग गंगा मैया के पानी में स्नान करने और छूने के बाद भी झूठ बोलते हैं

सरकारी संसाधनों से नहीं, विश्वास से समर्पित ये काशी की इंकलाबी जनता की ऐतिहासिक तस्वीर है, जो होने जा रहे बदलाव का दे रही है संदेश, “10 मार्च को आ रहे हैं अखिलेश” वाराणसी में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी विजय यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Leave A Reply

Your email address will not be published.