diwali horizontal

अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष के रूप में निभा सकते है भूमिका

0 219

लखनऊ : यूपी की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें अखिलेश यादव आजमगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए थे। अखिलेश अब करहल विधानसभा से सदस्य बने रहेंगे। अखिलेश यादव विधान सभा का सदस्य रहते हुए विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभाएंगे

इस बार यूपी विधानसभा की असेंबली बहुत दिलचस्प होगी। बता दें, अखिलेश यादव यूपी की लड़ाई विधान सभा से लड़ेंगे। अखिलेश नेता प्रतिपक्ष के रूप में योगी सरकार का विधान सभा में खुद करेंगे सामना।

वही, सपा नेता आजम खान ने भी लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। बता दें, अखिलेश यादव ने विधान सभा चुनाव में करहल सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को 67,504 वोटों के अंतर से हराया। जहां अखिलेश यादव को 1,48,196 वोट मिले तो वहीं एसपी सिंह बघेल ने 80,692 वोट हासिल किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.