diwali horizontal

वेस्टइंडीज और अमेरिका करेंगे टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी

0 164

नई दिल्ली : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में किया जाएगा। दोनों टीमों ने अब मेजबान होने के नाते सीधे ही इस टूर्नामेंट के लिए चलीफाई कर लिया है। दुबई में रविवार को आईसीसी की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहली बार कुल 20 टीमें भाग लेंगी। आईसीसी ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 में से 12 टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी। इसमें ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की टॉप-8 टीमों के अलावा वेस्टइंडीज और अमेरिका के रूप में दो मेजबान देश भी शामिल है। बाकी दो अन्य टीमों का फैसला इस साल 14 नवंबर तक टॉप रैंकिंग में रहने वाली टीमों के आधार पर लिया जाएगा।

वेस्टइंडीज की टीम अगर ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के टॉप-8 में जगह बनाने में सफल रहती है तो फिर रैंकिंग की टॉप-2 की जगह टॉप-3 टीमों को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा। बाकी आठ अन्य टीमों का फैसला रीजनल चलिफायर्स के आधार पर किया जाएगा। एशिया, अफ्रीका और यूरोप की टॉप-2 टीमें वर्ल्ड कप में खेलेंगी जबकि अमेरिका और ईस्ट एशिया पेसिफिक की एक-एक टीम को इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.