diwali horizontal

नासिक में लाउडस्पीकर लगाने के लिए अलग से परमीशन लेनी होगी :पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे

0 104

महाराष्ट्र में अजान और हनुमान चालीसा पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और सरकार में चल रही तनातनी के बीच नासिक के पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने लाउडस्पीकरों को लेकर नया आदेश दिया है नए सर्कुलर के मुताबिक, जिले में सभी धार्मिक स्थलों को अपने यहां लाउडस्पीकर लगाने के लिए अलग से परमीशन लेनी होगी इसी के साथ उन्होंने मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा लाउडस्पीकर बजाने पर पाबंदी लगा दी है ऐसा ही आदेश गृहविभाग जल्द ही पूरे राज्य के लिए जारी करने वाला है।

सोमवार को गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि अगले एक से दो दिन के अंदर गृहविभाग धार्मिक स्थलों पर लगने वाले लाउडस्पीकर को लेकर सर्कुलर जारी करेगा आज पाटिल और सीएम उद्धव ठाकरे के बीच एक मीटिंग भी होने जा रही है महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे द्वारा 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के अल्टीमेटम दिया है दीपक पांडे ने धार्मिक स्थलों को लाउडस्पीकर के संबंध में 3 मई तक परमिशन लेने को कहा है अनुमति के बाद वे मान्य डेसिबल में ही स्पीकर बजा सकेंगे।

नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी सजा दीपक पांडे ने आगे बताया कि नियम के अनुसार सभी मस्जिदों, मंदिरों, गुरुद्वारों, चर्चों और अन्य धार्मिक स्थलों को अपने यहां स्पीकर लगाने के लिए लिखित आवेदन करना होगा इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसमें 4 महीने से एक साल की सजा का भी प्रावधान है नासिक कमिश्नर ने बताया कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ही सभी को अनुमति देंगे मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में हनुमान चालीसा पर रोक कमिश्नर दीपक पांडे ने आगे कहा कि हमारी इस मुद्दे पर कड़ी नजर है

और किसी भी कीमत पर हम धर्म के आधार पर दरार पैदा नहीं होने देंगे आयुक्त दीपक पांडेय ने अपने नए आदेश में यह भी कहा है कि मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में हनुमान चालीसा बजाने की अनुमति नहीं होगी अगर वहां कोई आयोजन करना करना है, तो उसकी अनुमति पहले पुलिस से लेनी होगी हनुमान चालीसा के आयोजन के दौरान पुलिस की टीम भी वहां मौजूद रहेगी मनसे के कार्यकर्ता नहीं बजा सकेंगे स्पीकर पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं को मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में स्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ने का अधिकार नहीं है

हम समाज में किसी तरह का दरार नहीं पैदा होने देंगे उनका उद्देश्य सिर्फ सामाजिक और धार्मिक कलह पैदा करना है। नासिक पुलिस के नए आदेश के अनुसार मस्जिद के 100 मीटर क्षेत्र में नमाज अदा करने से 15 मिनट पहले और नमाज खत्म होने के 15 मिनट बाद हनुमान चालीसा, भजन, गीत या स्पीकर बजाना प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.