diwali horizontal

अहमदाबाद के चर्चित आयशा सुसाइड मामले में सेशंस कोर्ट ने आयशा के पति आरिफ को सुनाई 10 साल जेल की सजा

0 89

अहमदाबाद के चर्चित आयशा सुसाइड मामले में सेशंस कोर्ट ने आयशा के पति आरिफ को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। आत्महत्या का यह मामला पिछले साल 25 फरवरी का है। दहेज के लिए पति की प्रताड़ना से तंग आकर 23 वर्षीय आयशा ने साबरमती नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड से पहले आयशा ने एक भावुक वीडियो भी बनाया था, जो जमकर वायरल हुआ था। आरिफ ने कहा था मरने का वीडियो भेज देना आयशा ने सुसाइड से पहले अपने पैरेंट्स से भी बात की थी। इस दौरान आयशा ने पिता से कहा था कि मैं अब थक चुकी हूं। मेरी मौत से भी आरिफ को फर्क नहीं पड़ता। उसने मुझसे कहा है कि मैं अगर मरूं तो मरने का वीडियो उसे भेज दूं। इसी के चलते मैं ये वीडियो उसे भेज रही हूं।

आयशा के मोबाइल से मिली थी चैट्सआरिफ ने अपने मोबाइल से आयशा के साथ की गई सारी वॉट्सऐप चैट डिलीट कर दी थी। हालांकि, आयशा के मोबाइल में सारी चैट्स मौजूद थीं। अधिकारियों ने आरिफ को आयशा के मोबाइल में मिली चैट दिखाई तो आरिफ समझ गया कि वह फंसने वाला है। उसने यह भी कबूल कर लिया कि आयशा के सुसाइड का वीडियो वायरल होने के बाद उसने चैट डिलीट की थी। आयशा के सामने ही गर्लफ्रेंड से बात करता था आरिफआयशा के वकील जफर पठान ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

उन्होंने बताया कि 23 साल की आयशा की शादी राजस्थान के जालौर के रहने वाले आरिफ से 2018 में हुई थी। आरिफ का राजस्थान की ही एक लड़की से अफेयर था। आयशा के सामने ही आरिफ गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करता था। वह अपनी प्रेमिका पर ही पैसे लुटाता था और इसी वजह से वह आयशा के पिता से रुपयों की मांग करता था। वकील ने कहा निकाह के 2 महीने बाद ही आयशा का संघर्ष शुरू हो गया था जफर बताते हैं कि साबरमती रिवरफ्रंट पर आयशा के बनाए वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था, लेकिन हकीकत यह थी कि आयशा का संघर्ष तो उसके निकाह के 2 महीने बाद ही शुरू हो गया था।

खुद आरिफ ने ही आयशा को बताया था कि वह किसी और लड़की से प्यार करता है। इसके बावजूद आयशा अपने गरीब माता-पिता की इज्जत बचाए रखने के लिए लड़ती रही। वह हर पल एक नई तकलीफ से गुजरती रही, लेकिन चुपचाप रही। एक लड़की के लिए इससे बुरा अहसास और क्या हो सकता है कि उसका पति उसके सामने ही गर्लफ्रेंड से बातें करे। आयशा ने आखिर हद तक हालात संभालने की कोशिश की आयशा के वकील बताते हैं कि आयशा टैलेंटेड लड़की थी।पढ़ाई के अलावा वह घर के हर एक काम में होशियार थी। बचपन से ही उसने अपनी घर की जिम्मेदारियां जिस तरह संभाली थीं, ठीक उसी तरह की कोशिश उसने ससुराल में भी की। उसने आखिर हद तक हालात संभालने की कोशिश की, ताकि उसके परिवार को तकलीफ न पहुंचे। शादी के समय, आयशा के पिता ने अपनी बेटी को जरूरत की हर चीज दी, लेकिन आयशा के पति और ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.