diwali horizontal

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा

0 67

कोलम्बो : श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने विपक्ष के दबाव में इस्तीफा दे दिया। पिछले हफ्ते प्रमुख विपक्षी नेता सिरिसेना ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। इसमें तय हो गया था कि प्रधानमंत्री महिंदा इस्तीफा देंगे। इसके बाद अंतरिम सरकार बनेगी।दूसरी तरफ, श्रीलंका के कई हिस्सों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों की खबरें हैं। इससे भी बड़ा खतरा महिंदा के इस्तीफे से खड़ा हो गया है। दरअसल, उनके बड़े भाई और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे नहीं चाहते थे कि महिंदा इस्तीफा दें, लेकिन विपक्ष की मांग के आगे उन्हें झुकना पड़ा। दूसरी तरफ, उन्होंने अपने समर्थकों को सड़कों पर उतार दिया। अब राजपक्षे भाईयों के विरोधियों और समर्थकों के बीच देश के कई हिस्सों में झड़पें शुरू हो गई हैं।

महिंदा राजपक्षे ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा- हिंसा केवल हिंसा को जन्म देगी। हम जिस आर्थिक संकट में हैं, उसके लिए आर्थिक समाधान की जरूरत है। सरकार विरोधियों और समर्थकों के बीच झड़प विरोध-प्रदर्शन कर रहे सरकार के विरोधियों और महिंदा राजपक्षे के समर्थकों के बीच सोमवार को हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान सत्ताधारी पार्टी के सांसद की मौत हो गई। वहीं, श्रीलंका में अमेरिकी दूत जूली चुंग ने इस झड़प की निंदा करते हुए कहा कि महिंदा राजपक्षे के समर्थकों के हमले में 78 लोग घायल हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.