diwali horizontal

आसानी तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

0 127

रायपुर : हाल ही हुई हल्की बारिश आसानी तूफान के आने का संकेत था। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम रात तक आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा के तटवर्तीय इलाके पर आसानी तूफान के टकराने की संभावना है। तूफान के तटों से टकराने के असर से छग में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। प्रदेश में आज सर्वाधिक तापमान अभी तक की स्थिति में दुर्ग में 42.6 डिसी दर्ज किया गया है। राजधानी में बीते कुछ समय से आंधी बारिश के चलते भारी उमस का सामना शहरवासियों को करना पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर इन दिनों तापमान 38 से 40 डिग्री के आसपास प्रतिदिन दर्ज किया जा रहा है।

जबकि रायपुर में आज का तापमान समाचार लिखे जाने तक 41.4 डिसी दर्ज किया गया। छग मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसपी चंद्रा ने बताया कि केंद्रीय मौसम विभाग एवं छग मौसम विभाग के अनुसार आसानी तूफान के उत्तर आंध्रप्रदेश ओडिशा तट से दूर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक शाम रात तक पहुंचने की संभावना है। अगले 24 घंटे में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान बनने की संभावना व्यक्त की गई है। प्रदेश में आ रही दक्षिणी हवा के नमीपूर्ण होने के कारण हल्की से मध्यम वर्षा प्रदेश के एक दो स्थानों में दर्ज की जा सकती है।साथ ही अभी तक की स्थिति में बिलासपुर में आज का तापमान 40.4डिसी पेंड्रा 40.3डिसी, अंबिकापुर 38.5 डिसी, जगदलपुर 33.8 डिसी एवं राजनांदगांव में 40.8 डिसी दर्ज की जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.