diwali horizontal

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्‍योरेंस ने स्‍वतंत्रता दिवस 2022 के मौके पर

0 87
 कस्‍टमर मोबाइल ऐप’ लॉन्‍च किया
पॉलिसी के विवरण को कहीं से भी और कभी भी देखें! # PromisesKaApp
कंपनी का मोबाइल ऐप्‍लीकेशन सुविधाजनक वित्‍तीय आजादी सुनिश्चित करेगा
ग्राहक अपने मोबाइल पर और वेब पोर्टल के माध्‍यम से भी अपनी पॉलिसीज 24*7 मैनेज कर सकते हैं
सुरक्षा और सत्‍यापन की अतिरिक्‍त सुविधा के माध्‍यम से उच्‍चतम सुरक्षा देने वाला समझने में आसान इंटरफेस
यह  ऐप सभी एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर उपलब्‍ध है
नई दिल्‍ली: केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी लिमिटेड ने भारत के 76वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर  कस्‍टमर मोबाइल ऐप लॉन्‍च किया है। इस ऐप का नाम है-‘केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्‍योरेंस  ऐप’। यह ऐप एंड्रॉइड, आईओएस डिवाइस और वेब पोर्टल पर उपलब्‍ध है। मोबाइल ऐप का लॉन्‍च होना कंपनी के लिये एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है और अपने ग्राहकों को वित्‍तीय आजादी प्रदान करने की कंपनी की विचारधारा के अनुरूप है। यह नया डिजिटल सॉल्‍यूशन ग्राहकों को अपने घर पर सुरक्षा और सहूलियत के साथ ट्रांजैक्‍शंस करने तथा अपनी पॉलिसी और दूसरे महत्‍वपूर्ण विवरणों की जानकारी प्राप्‍त करने में मदद करेगा।
बीतते समय के साथ ग्राहकों की आवश्‍यकताएं भी विकसित हुई हैं और उंगलियों के इशारे पर तुरंत समाधान मिलना इस समय की जरूरत है। केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्‍योरेंस मोबाइल ऐप्‍लीकेशन ग्राहकों को फौरन सुचारू और संवादपरक अनुभव प्रदान करने में कंपनी की डिजिटल-फर्स्‍ट अप्रोच का हिस्‍सा है।
इस ऐप की कुछ महत्‍वपूर्ण खूबियाँ हैं- पॉलिसी के बारे में सारी जानकारी, सही समय पर अलर्ट्स पाने का विकल्‍प, प्रीमियम का भुगतान, फंड वैल्‍यू ट्रैकिंग आदि। अपने लॉन्‍च के पहले चरण में यह ऐप ग्राहकों को अपनी मौजूदा पॉलिसीज मैनेज करने में सक्षम बनायेगा और फिर इसमें नई पॉलिसी खरीदने की सुविधा के साथ सेवा के विकल्‍प शामिल होंगे। यह ऐप बीमा खरीदने का सफर आसान बनाएगा।
केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्‍योरेंस के एमडी एवं सीईओ श्री अनुज माथुर ने कहा, “केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्‍योरेंस  में हम ‘कस्‍टमर फर्स्‍ट’ (ग्राहक सर्वोपरि) के अपने के सिद्धांत के अनुसार काम करने का प्रयास करते हैं। हमने अपने हर काम के केन्‍द्र में ग्राहक को रखकर कई पहलें की हैं, जिनमें से यह ऐप भी एक है। इस ऐप के लॉन्‍च से ग्राहक अपनी बीमा पॉलिसीज तक पहुँच सकेंगे, जिससे हमारी सेवाओं की सुलभता बढ़ेगी और हम ग्राहकों के साथ जरूरत होने पर तुरंत जुड़ सकेंगे। वित्‍तीय आजादी यदि सही समय-सीमा के भीतर हो, तो बड़े फायदे देती है और हमारी नई लॉन्‍च हुई सेवा की पेशकश से ग्राहकों को समय-समय पर अपडेट्स मिलेंगे, ताकि veh  अपनी वित्‍तीय सुरक्षा से नहीं चूकें और कवर निर्घारित किये गये समय के लिये बना रहे। वित्‍तीय आजादी का आनंद हर किसी को लेना चाहिये और हम अपने ऐप के माध्‍यम से ग्राहकों को इसका अनुभव देना चाहते हैं।”
केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्‍योरेंस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री सचिन दत्‍ता ने कहा, “अपने नये ऐप के लॉन्‍च से हम अपने ग्राहकों की रोजमर्रा की सेवा संबंधी जरूरतों को और सहज और उन्‍हें सशक्‍त बनाना चाहते हैं। केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्‍योरेंस मोबाइल ऐप्‍लीकेशन के लॉन्‍च से हम अपने ग्राहकों को डिजिटल रूप से बिना किसी बाधा का अनुभव देने के अपने लक्ष्‍य के एक कदम करीब आए हैं। यह ऐप एक क्‍लाउड-बेस्‍ड टेक्‍नोलॉजी सॉल्‍यूशन पर डिजाइन
Leave A Reply

Your email address will not be published.