diwali horizontal

फ्यूचर जनरली ने पेश किया लॉन्ग टर्म इनकम प्लान

0 75
नयी दिल्ली  फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने नए उत्पाद फ्यूचर जनरली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान को पेश किया है यह उत्पााद पारंपरिक बिना किसी भागीदारी के लंबे समय तक चलने वाली सुनिश्चित बचत बीमा योजना है जिसकी निम्नलिखित विशेषताएं हैं इससे 50 साल के लंबे समय तक नियमित और निश्चित आमदनी की गारंटी मिलती है। यह आमदनी पॉलिसी खरीदने के पहले महीने से ही शुरू हो सकती है। इसमें उपयोक्ताआ 5 साल के बाद ज्यादा आमदनी के साथ ज्यादा आय का लाभ लेने का विकल्पे भी चुन सकते हैं सर्वाइवल बेनिफिट्स भी गारंटी से बढ़ते हैं 11वें साल से हर पांच साल बाद आखिरी पे-आउट तक 50 फीसदी का प्रारंभिक लाभ होता है। पूरी पॉलिसी की अवधि में पॉलिसी धारक की मौत होने की स्थिति में परिजनों को लाइफ कवर दिया जाता है। पॉलिसी से आय लेते हुए भी आप लाइफ कवर ले सकते हैं। बीमाधारक की मौत होने पर परिवार को आमदनी लगातार मिलने का विकल्पं। इसमें उन पर भविष्य में प्रीमियम देने की जवाबदेही नहीं रहती। पॉलिसी धारक की मौत होने पर दावे का निपटारा होने के बाद परिवार के सदस्यों को तुरंत बीमित राशि दे दी जाती है। इससे परिवार को गारंटीशुदा ठोस आमदनी मिलती है, जिसमें उन्हें भविष्य में प्रीमियम देने की कोई जरूरत नहीं रहती। मैच्योरिटी अमाउंट भी पॉलिसी खत्म होने की तारीख पर परिवार को दे दिया जाता है।
फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अप्वाइंटेड एक्चुअरी ऑफिसर और चीफ रिस्क ऑफिसर श्री बिकाश चौधरी ने फ्यूचर जनरली लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस प्लान के शुभारंभ पर कहा बीमा के बाजार में आज गारंटीशुदा इनकम प्लान का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। आजकल महंगाई और जीवनशैली के बढ़ते खर्चों को देखते हुए, लॉन्ग टर्म इनकम प्लान लेना बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि इससे आपको नियमित रूप से आमदनी ही नहीं मिलती, बल्कि यह लंबे समय में आपके खर्चों की भी देखभाल करने के लिए सस्टेोनेबल है। कंपनी उपभोक्ताओं को हमेशा तरह-तरह की जीवन बीमा पॉलिसी देने की कोशिश कर रही है, जिसे बीमाधारकों की भविष्य की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से तैयार किया गया है। फ्यूचर जनरली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान ११ वें साल से आमदनी में बढ़ोतरी का विकल्प देता है। ५० वर्ष की पॉलिसी की अवधि के लिए हर पांचवें साल पर मिलने वाली आमदनी बढ़ती रहती है। हम अपने उपभोक्ताओं को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कराना चाहते हैं। हम उन्हें जिंदगी भर के बेहतरीन अनुभवों से समृद्ध करते हैं। बीमा धारक की आकस्मिक मौत होने पर पॉलिसी के भविष्य के प्रीमियम देने से भी परिजनों को छूट मिल जाती है। इससे उपभोक्ता अब अपने प्रियजनों के लिए सुरक्षित गारंटीड इनकम प्लान ले सकते हैं। वह नए फ्यूचर लॉन्ग टर्म इनकम प्लान से अपने प्रियजनों के सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं।”

फ्यूचर जनरली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान के मुख्य अंश ३०, ४० या ५० साल (पॉलिसी अवधि) के लिए लाइफ कवर के साथ, लंबे समय तक निश्चित आमदनी मिलती रहती है  प्रीमियम अदा करने की जवावदेही को ८ या १० साल तक सीमित कर दिया गया है पॉलिसी पूरी होने पर गारंटी से एक निश्चित रकम मिलती है, जो कुल दिए गए प्रीमियम से दोगुनी होती है। इसमें उपभोक्ताओं को पॉलिसी खरीदने के बाद से आमदनी शुरू करने की तारीख चुनने का मौका मिलता है। वह पॉलिसी खरीदने के अगले महीने या अगली तिमाही या अगले साल से फौरन आमदनी लेना शुरू कर सकते है अथवा इसे टाला भी जा सकता है। आय के उच्च लाभ के लिए पॉलिसी के ५ साल बाद आय ली जा सकती है  इस पॉलिसी में सर्वाइवर को इनकम लॉयल्टी एडिशन के माध्यम से कई लाभ मिलते हैं, जिससे पॉलिसी के ११ वें साल से हर ५ साल बाद उन्हें मिलने वाली आय बढ़ जाती है  पॉलिसी धारक की मौत के बाद भी भविष्य में प्रीमियम भरने की जवाबदेही के बिना परिवार को मिलने वाले आमदनी के लाभ और पॉलिसी पूरी होने पर लाभ मिलना सुनिश्चित होता है  मौजूदा कर नियमों के तहत कर के लाभ उपलब्ध हैं

फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस आपको चुनाव करने के लिए अलग-अलग योजना प्रस्तुत करता है। इसमें परिवार को वित्तीय रूप से सुरक्षित रखने, बचत की सुरक्षा, निवेश के विभिन्न योजनाओं के सुझाव के साथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य रक्षा, सेवानिवृत्ति योजना तथा कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। कंपनी के उत्पादों के संकलन में उद्योग के अग्रणी उत्पा्द भी शामिल हैं, जो उम्र के सभी पड़ाव पर अपने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.