
वीवो ने कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी और 64MP ओआईएल नाइट कैमरा के साथ बिल्कुल नया मैजिकल वी 25 प्रो लॉन्च किया
नई दिल्ली – इनोवेटिव ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड वीवो, ने आज भारत में वी 25 प्रो के लॉन्च के साथ अपने अपने वी-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार किया। खूबसूरत प्रीमियम डिजाइन के साथ वी 25 प्रो को 64 एमपी ओआईएस नाइट कैमरा, कलर चेंजिंग फ्लोराइट एजी ग्लास, 120 हर्ट्ज 3 डी कर्व्ड डिस्प्ले और 32 एमपी आई एएफ सेल्फी कैमरा के साथ क्लास और इनोवेशन के परफेक्ट कॉम्बिनेशन को प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है जो कि कस्टमर को एक शानदार अनुभव प्रदान करेगा। वी 25 प्रो का उद्देश्य एक ही बॉडी में डिजाइन किए गए शानदार कैमरे, हाई परफॉर्मेंस एनर्जी एफीशिएंट हार्डवेयर की मदद से उपयोगकर्ताओं को खुद को बेहतर रूप से एक्सप्रेस करने का मौका देना है। लॉन्च के बारे में बोलते हुए, वीवो इंडिया के ब्रांड स्ट्रैटेजी के हेड योगेंद्र श्रीरामुला ने कहा हमें वीवो वी 23 सीरीज़ की बेजोड़ सफलता के बाद भारत में बिल्कुल नए वीवो वी 25 प्रो की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। वी 25 प्रो की कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी, शानदार 3डी कर्व्ड डिस्प्ले और ओआईएस नाइट कैमरा यह दर्शाता है कि हम मार्केट लीडिंग एडवांसमेंट पेश करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता का दर्शाता है। इस लॉन्च के साथ, हम ग्राहकों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान कर रहे हैं जिसे बेस्ट और सबसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को उपलब्ध कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है।स्मार्टफोन दो प्रीमियम रंगों – सेलिंग ब्लू और प्योर ब्लैक में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। वीवो वी 25 प्रो की कीमत 35,999 रुपये (8GB+128GB) और 39 999 रुपये (12GB+256GB) है। यह फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर 25 अगस्त 2022 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही डिवाइस की प्री-बुकिंग करने वाले कस्टमर 3,500 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट (एचडीएफसी बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर लागू) के साथ-साथ 3,000 रुपए तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकेंगे।