diwali horizontal

एसडीएम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में चलाया गया अति क्रमण हटाओ अभियान,अवैध कब्जा हटाने का दिया गया एक सप्ताह का समय 

0 113
उरई (जालौन)।उप जिलाधिकारी उरई की अध्यक्षता में  राजकीय औद्योगिक आस्थान उरई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें भूखंड संख्या 2 पर अवैध कब्जा धारकों को उनके द्वारा किए गए अनुरोध पर उप जिलाधिकारी उरई द्वारा एक सप्ताह का समय भूखंड से अवेध कब्जा हटाने हेतु इस शर्त के साथ दिया गया की आज से ही अपना कब्जा हटाना प्रारंभ करें तथा उपनिरीक्षक को निर्देशित किया गया की वह प्रत्येक दिन मुआयना करेगे की साथ ही कब्जाधारको से कब्जा हटवाना सुनुशित करेगे । इसके अतिरिक्त हरित पट्टी पर पड़े हुए अवैध अतिक्रमण को नगर पालिका कर्मियों द्वारा जेसीबी की सहायता से हटाया गया। मौके पर उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव, सहायक आयुक्त उद्योग योगेश कामेश्वर तथा रजत गौतम उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.