diwali horizontal

केंद्रित गृह मंत्री अमित शाह को एम्स से मिली छुट्टी, 18 अगस्त को हुए थे भर्ती

0 223

नई दिल्ली : केंद्रित गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है। वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गए है। जल्द ही वह अपने काम पर लौट सकते हैं। जानकारी के अनुसार, एम्स के डारेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई वाली टीम की देखरेख में इलाज चल रहा था।

गृह मंत्री को थकान व शरीर में दर्द महसूस होने पर 18 अगस्त को उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अमित शाह का 12 दिन इलाज चला। वहीं जारी विज्ञप्ति के मुताबिक उनकी कोरोना जांच भी निगेटिव आई है। बता दें कि 2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने ट्वीट कर इस बात को जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.