
नई दिल्ली: इनोवेटिव ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड, वीवो ने आज भारत में वाई 35 के लॉन्च के साथ अपने वाई-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार किया। प्रीमियम डिज़ाइन और लुक के साथ, यह स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 44W फ्लैश चार्ज के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी, 8GB रैम और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (ईआईएस) के साथ 50एमपी सुपर नाइट कैमरा से लैस है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, वीवो इंडिया के ब्रांड स्ट्रैटेजी के हेड योगेंद्र श्रीरामुला ने कहा, “इनोवेशन को सभी के लिए सुलभ बनाने के वाई सीरीज की फिलॉसफी को जारी रखते हुए, हम वीवो के नए वाई 35 को पेश करते हुए बेहद खुश हैं। वाई 35 बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन है, इसमें लंबे समय तक चलने वाली 5000mAh की बैटरी के साथ ही 44W फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी है। यह 8 जीबी एक्सटेंडेट रैम और 50एमपी सुपर नाइट कैमरा के साथ आता है। हमें उम्मीद है कि वाई 35 इस सेगमेंट में एक स्टाइलिश और संपूर्ण स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूथ, टेक्नोलॉजी की समझ रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए खुशी की बात साबित होगी।
8जीबी + 128जीबी वैरिएंट के लिए 18,499 रुपए की कीमत पर, वीवो Y 35 वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन दो कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें एगेट ब्लैक और डॉन गोल्ड शामिल हैं। साथ ही, एक विशेष पेशकश के हिस्से के रूप में, ग्राहक 30 सितंबर, 2022 तक (आईसीआईसीआई/एसबीआई/कोटक/वनकार्ड) का उपयोग करके वीवो वाई 35 की खरीद पर 1,000 रुपए का कैशबैक प्राप्त कर सकेंगे।
स्टाइलिश और ट्रेंडी डिजाइन
वीवो वाई 35 में 6.58-इंच एफएचडी + 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ एक शानदार डिज़ाइन है जो चमकीले और खूबसूरत रंग प्रदान करता है। यह गोल कोनों के साथ 2.5D कर्व के साथ एक फ्लैट फ्रेम को स्पोर्ट करता है जो फ्रंट और बैक दोनों तरफ से सिमैट्रिकल हैं। इसके अलावा, इसकी फ्रॉस्टेड एंटी-ग्लेयर (एजी) सतह एक सॉफ्ट टच प्रदान करती है और खरोंच और उंगलियों के निशान से भी बचाती है।
सुरक्षा के लिए, इसमें त्वरित और कुशल अनलॉकिंग के लिए फेस वेक फीचर के साथ एक साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
पॉवरफूल परफॉमेंस और लंबी बैटरी लाइफ
ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, एक 6 एनएम चिपसेट जो 2.4गीग हर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड देता है। यह सुचारू और लंबे समय तक चलने के लिए 44W फ्लैश चार्जिंग के साथ 5000mAh की विशाल बैटरी से लैस है। वाई 35 मल्टी टर्बो और अल्ट्रा गेम मोड के साथ आता है जो इमर्सिव गेमिंग अनुभव प्रदान करता है।
साथ ही, स्मार्टफोन 8GB अतिरिक्त रैम के साथ एक्सटेंडेड रैम 3.0 फीचर लाता है जो ऐप्स के बीच स्विचिंग को और भी आसान बनाता है और 128जीबी स्टोरेज स्पेस जो 1टीबी ( मैमोरी कार्ड के माध्यम से) तक बढ़ाया जा सकता है।
बिल्कुल नया वाई 35 लेटेस्ट फन टच ओएस 12पर चलेगा जो एंड्रॉयड 12 प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
स्मार्ट फोटोग्राफी अनुभव
वीवो वाई 35 एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 50एमपी का मेन
कैमरा बड़े सेंसर के साथ आता है, साथ ही इसमें 2एमपी बोकेह और 2एमपी मैक्रो का सेटअप है। इसके अलावा 16एमपी का फ्रंट कैमरा जीवन के अनमोल क्षणों को सेव करने के लिए शानादर इमेज कैप्चर करते हैं। रियर कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (ईआईएस) और स्टेबलाइजेशन एल्गोरिदम को भी स्पोर्ट करते हैं जो स्थिर और स्पष्ट वीडियो प्रदान करते हैं। चाहे जॉगिंग हो या साइकिलिंग, कस्टमर को चलते-फिरते स्थिर वीडियो हर समय मिल सकती हैं।
इसके अतिरिक्त, कैमरा क्षमताओं को बढ़ाने और बेहतरिन फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करने के लिए सुपर नाइट कैमरा मोड, मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट मोड, रियर कैमरा बोकेह फ्लेयर पोर्ट्रेट जैसी कई विशेषताओं के साथ आता है।
सभी वीवो उपकरणों की तरह, वीवो वाई 35 ‘मेक इन इंडिया’ के लिए वीवो की प्रतिबद्धता का पालन करता है और वीवो की ग्रेटर नोएडा यूनिट में निर्मित होता है जो लगभग 10,000 पुरुषों और महिलाओं को रोजगार देता है और यह सुनिश्चित करता है कि भारत में बेचे जाने वाले सभी वीवो डिवाइस साथी भारतीयों द्वारा बनाए गए हैं।