
नई दिल्ली : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह बीते कई दिनों से दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालात लगातार गंभीर बनी हुई थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। डाक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। सोमवार को प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति के निधन की जानकारी दी।

पूर्व राष्ट्रपति को बीती 10 अगस्त को दिल्ली के आर्मी रिसर्ज एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी। दरअसल पूर्व राष्ट्रपति अपने सरकारी आवास पर गिरकर चोटिल हुए मुखर्जी के ब्रेन में क्लाॅटिंग हो गई थी। जिसके चलते इमरजेंसी में उनकी ब्रेन सर्जरी की गयी थी। सर्जरी से पहले पूर्व राष्ट्रपति कोरोना पाॅजिटिव भी पाए गए थे।
दरअसल उनके ब्रेन में क्लॉटिंग होने की बात सामने आई थी। यह सर्जरी इमरजेंसी में की गई थी। हालांकि इस सर्जरी के बाद से ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोमा में चले गए थे।
उन्हें हालत गंभीर होने के चलते वेंटिलेटर पर ही रखा गया था। आपको बता दें कि ब्रेन सर्जरी होने के साथ ही प्रणब मुखर्जी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उन्होंने खुद ही अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। साथ ही अपने करीबियों को कोरोना जांच करवाने की सलाह भी दी थी, जो भी उनके संपर्क में आए थे