diwali horizontal

भाजपा विधायक का गेम खेलते वीडियो वायरल, सपा अध्यक्ष ने किया ट्वीट

0 171

महोबा : जिले के महोबा विधानसभा 230 से सदर विधायक राकेश गोस्वामी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही खुद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार और उनके विधायक को आड़े हाथों लिया है।आपको बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान महोबा के भाजपा सदर विधायक राकेश गोस्वामी का मोबाइल पर गेम खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह गेम खेल रहे है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं भाजपा विधायक। महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे हैं।

इनके पास जनता के मुद्दों के जवाब नहीं है और सदन को मनोरंजन का अड्डा बनाए हैं। बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। उधर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा है कि भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश। भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर प्रसारित कर जनहित का काम किया। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री जी इन विधायक जी पर नैतिक बुलडोजर कब चलाएंगे। कुल मिलाकर अब भाजपा विधायक के वायरल वीडियो से सियासत अब गर्मा गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.