diwali horizontal

जिलाधिकारी ने डाटा फीडिंग कार्य का किया निरीक्षण

0 122

 

बहराइच । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत जनपद के शत-प्रतिशत पात्र किसानों के भूलेखों का सत्यापन, डाटा फीडिंग एवं डाटा अपलोडिंग का कार्य समय अन्तर्गत त्रुटिरहित तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने तहसील पयागपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार को निर्देश दिया कि डाटा फीडिंग व अपलोडिंग कार्य की निरन्तर समीक्षा करते रहें तथा कार्यों में तेज़ी लाकर यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय पर डाटा इन्ट्री कार्य को पूर्ण कर लिया जाय। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक कृषि टी. पी. शाही, तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.