diwali horizontal

कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश के गलत आचरण के विरोध में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

जिला बार संघ के आह्वान पर वकीलों ने की नारेबाजी,नहीं किया काम

0 104
उरई (जालौन): कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश द्वारा अधिवक्ताओं के प्रति गलत आचरण व मनमानी कार्यवाही किये जाने से खिन्न जिला बार संघ के आह्वान पर कोंच के वकीलों ने शुक्रवार को मुंसिफ कोर्ट के गेट पर एकजुट होकर जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।बार संघ अध्यक्ष हरीसिंह निरंजन के नेतृत्व में एकजुट हुए वकीलों ने कहा कि कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश का वकीलों के प्रति गलत आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा और जिला बार संघ के आह्वान पर आगामी 10 अक्टूबर को जिला बार संघ की बैठक में विरोध प्रदर्शन की आगे की रणनीति बनाई जाएगी।विरोध प्रदर्शन में अग्रवाल,विनोद निरंजन सेता, जितेंद्र पांडेय,रामबिहारी श्रीवास्तव, इंद्रजीत राठौर,नरसिंह गहरवार, शशांक श्रीवास्तव, राजकुमार गोयल,सिद्धांत सीरौठिया,दीपक मिश्रा, राममिलन कुशवाहा, विशम्भर जाटव आदि वकील शामिल रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.