
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 5,716 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इस दौरान 75 संक्रमितों की मौत हो गई है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को 720 नए मामले आए है और 11 लोगों की कोरोना से जान चली गई है
लखनऊ में 21 हजार से अधिक रोगी ठीक
लखनऊ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 28,763 पहुंच गया है। वहीं बुधवार को 716 रोगियों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 21,064 कोरोना संक्रमित रोगियों को इलाज के उपरान्त अस्पताल से छुट्टी दी गई हैै। वहीं कुल संक्रमित मामलों में से 7,320 मामले अभी भी एक्टिव है। जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ होम आइसोलेशन में रह कर अपना इलाज करवा रहे हैं। अबतक 379 लोगों की लखनऊ में मौत हो चुकी है
कानपुर में सबसे ज्यादा मौत
प्रदेश में कानपुर नगर आज दूसरे और प्रयागराज तीसरे स्थान पर रहा है। जहां क्रमशः 387 व 354 नए पाॅजिटिव मरीज मिले है। इसके अलावा गोरखपुर में 259, वाराणसी में 242, शाहजहांपुर में 181, मेरठ में 144, गौतमबुद्ध नगर 142, अलीगढ़ में 138, मुरादाबाद में 126, बरेली में 125, मथुरा में 123, गाजियाबाद में 122, सहारपुर में 120 और आगरा में 84 नए केस मिल है। इस दौरान कानपुर में 10, गोरखपुर में 5, प्रयागराज में 4, शाहजहांपुर, पीलीभीत और उन्नाव में 3-3, बरेली, झांसी, मेरठ, देवरिया, आजमगढ़, हरदोई, मथुरा, ललीतपुर और फर्रुखाबाद में 2-2 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा 450 मौत कानपुर में हुई है।