diwali horizontal

तेलंगाना: हेट स्पीच देकर बुरे फंसे भाजपा विधायक, फेसबुक ने किया बैन

0 281

 

नई दिल्ली : हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। दरअसल अभी जहां कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि फेसबुक ने अवैध कंटेंट के चलते पाकिस्तान के 453 अकाउंट और कई फेसबुक पेज को सस्पेंड कर दिया था। तो वहीं अब फेसबुक ने हेट स्पीच के मामले में तेलंगाना के एक भाजपा विधायक के खिलाफ सख्त कदम उठाया है

दरअसल तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ फेसबुक ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन कर दिया है। फेसबुक ने यह कदम नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने वाले कंटेंट को लेकर किया है। इस मामले में फेसबुक ने नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया है। फेसबुक के प्रवक्ता ने इस मामले में एक बयान जारी कर जानकारी भी सार्वजनिक की है

फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा है, ‘हमने टी राजा सिंह को फेसबुक की नीति का उल्लंघन करने के लिए बैन किया है। ये नीति उन लोगों के संबंध में है, जो हिंसा को बढ़ावा देते हैं या हिंसा करते हैं और हमारे मंच पर मौजूदगी से नफरत करते हैं। नीति का उल्लंघन करने वाले लोगों की पहचान की प्रक्रिया व्यापक है और यही कारण है कि हमने इस तरह का निर्णय लिया है

इस वजह से फेसबुक ने लिया एक्शन

आपको बता दें कि वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट हाल ही में सामने आई थी। फेसबुक से जुड़ी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक की कंटेंट पॉलिसी भारत में सत्तारूढ़ भाजपा की पक्षकार है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया था कि फेसबुक ने भाजपा विधायक राजा सिंह की ओर से अभद्र भाषा वाले पोस्ट की अनदेखी की थी, जिसके बाद अब फेसबुक ने यह कदम उठाया है और विधायक को बैन कर दिया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.