diwali horizontal

खराब कम्प्यूटर एवं अन्य उपकरण को मरम्मत कराने तथा पुराने के स्थान पर नये कम्प्यूटर खरीद करने के लिए जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

0 104
बस्ती।  ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के अन्तर्गत खराब कम्प्यूटर एवं अन्य उपकरण को मरम्मत कराने तथा पुराने के स्थान पर नये कम्प्यूटर खरीद करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने समिति को निर्देशित किया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के प्रगति की समीक्षा किया। उन्होने निर्देश दिया कि पंचायत सहायको की टेªनिग करायी जाय ताकि वे ग्राम सचिवालय में स्थापित कम्प्यूटर के माध्यम से स्थानीय लोगों को सेवाए प्रदान कर सकें। ट्रेनिंग कराने की धनराशि जिला समिति द्वारा प्रदान की जायेंगी। उन्होने ब्लाक स्तर पर ट्रेनिंग देने वाली संस्थाओं का चयन करने का निर्देश दिया है।
 उन्होने कहा कि जिले स्तर पर जूम एवं गूगलमीट के माध्यम से होने वाली वीडियों कांफ्रेन्सिग के लिए आवश्यक उपकरण कम्प्यूटर, लैपटाप आदि तैयार रखे जाय। सभी ब्लाकों में एक छोटा कक्ष वीडियों कांफ्रेन्सिग के लिए तैयार किया जाय ताकि इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, महिला एवं बाल विकास, राजस्व विभागों के ब्लाक स्तरीय अधिकारी मीटिंग के लिए जुड़ सकें।
 उन्होने कहा कि जनपद मुख्यालय के साथ-साथ चारों तहसीलों में कम्प्यूटर सेट, लैपटाप आदि चालू हालत में रखे जाय। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में इन संचार माध्यमों का महत्व बढ गया है। इसलिए सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों को इससे जोड़ा जाना चाहिए। उन्होने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि आधुनिक कम्प्यूटर एवं लैपटाप के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर एडीएम को अवगत कराये।
 बैठक का संचालन ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ द्विवेदी ने किया। बैठक में एडीएम कमलेश चन्द्र, मुख्य कोषाधिकारी ए.पी. बाजपेयी, ईओ नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी एस.पी. पाण्डेय तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.