diwali horizontal

उद्घाटन मैच में एमएससीए ने आरसीए को 62 रनो से हराया

0 111

मऊ। बुधवार को विमला देवी मेमोरियल कैश मनी क्रिकेट प्रतियोगिता का षुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ प्रशांत नागर ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया गया। आज का उद्घाटन मैच एमएससीए बनाम आरसीए के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएससी की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 5 विकेट खोकर 216 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें एमएससीए के तरफ से आदित्य ने 66 रन एवं श्रेयांश ने 38 रन का योगदान दिया वही प्रीतम और शिव नारायण ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीए की टीम 29 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 154 रन ही बना सकी। जिसमें अखिल ने 81 रन बनाएं वही एमएससीए की तरफ से श्रेयांश 3 विकेट लिए। मैच के अंपायर पंकज मौर्या और अभिषेक थे। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल, क्रिकेट कोच मोहम्मद शाहिद, धर्मेंद्र सिंह, ओमेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश यादव, रिशु शर्मा, अखंड प्रताप सिंह, सुरेंद्र मौर्य एवं अमलेश यादव उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.