diwali horizontal

वरिष्ठ कवि डॉ कमलेश राय को मिला साहित्य श्री सम्मान

0 93

मऊ। हिन्दी साहित्य के संवर्धन और विकास के निमित्त 1940 में स्थापित काशी की प्रतिष्ठित संस्था साहित्यिक संघ वाराणसी के 31 वें अधिवेशन में 11 दिसंबर को नगर के वरिष्ठ कवि एवं शब्दिता के संपादक डॉ कमलेश राय को हिन्दी और भोजपुरी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्य श्री सम्मान से अलंकृत किया गया। आदर्श इंटर कॉलेज नरहर पुर वाराणसी में आयोजित इस सारस्वत समारोह के मुख्य अतिथि वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक तथा तेलगू एवं हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार के सत्यनारायण थे। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ के पूर्व निदेशक डॉ सुधाकर अदीब तथा संचालन संस्था के महामंत्री सोच विचार पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ जितेन्द्र नाथ मिश्र ने किया। डॉ कमलेश राय को इनकी विशिष्ट साहित्य सेवा हेतु उ प्र हिन्दी संस्थान के राहुल सांकृत्यायन सम्मान, अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन पटना का आचार्य महेंद्र शास्त्री पुरस्कार, भोजपुरी की प्रतिष्ठित पत्रिका पाती का अक्षर सम्मान , राधा मोहन चैबे स्मृति अंजन सम्मान, माधव फाउंडेशन वाराणसी का काव्य किरीट सम्मान नेफॉर्ड मऊ का वीर रसावतार पं श्यामनारायान पांडेय व शहीद पारसनाथ स्मृति सम्मान सहित दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। स्थानीय खण्डेलवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय से सेवानिवृत्त होकर डॉ राय अपने सहादत पुरा स्थित आवास पर रहकर अनवरत सृजन कार्य कर रहे हैं। इनके चार काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और आधा दर्जन संग्रह प्रकाशनाधीन हैं। डॉ कमलेश राय को साहित्य श्री सम्मान से अलंकृत किए जाने से नगर एवं जनपद के साहित्य कारों एंव बुद्धजीवियों में हर्ष व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.