diwali horizontal

काजल और सुफियान का चयन उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम में हुआ चयन

0 102

मऊ। 27 से 30 दिसंबर 2022 तक झारखंड में होने वाली सब जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता मे जनपद मऊ से काजल और सुफियान का चयन उत्तर प्रदेश सब जूनियर कबड्डी टीम के कैंप के लिए हुआ है। ये कैंप 11 से 25 दिसंबर तक वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित होगा। ये सूचना देते हुए जिला कबड्डी एसोसिएशन मऊ के सचिव अवनीश कुमार राय ने बताया कि काजल और सुफियान का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। इसके लिए जनपद मऊ के कोच जैनुलाब्दीन उर्फ (बाबर) की कड़ी मेहनत तथा उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व और पारखी नजर का ही नतीजा है। कि जनपद मऊ से लगातार दूसरे साल बालिका का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है तथा इस बार एक बालक का चयन होना यह सुनिश्चित करता है। कि प्रदेश महासचिव की पारखी नजर से कोई भी खिलाड़ी छूट नहीं सकता है। इस अवसर पर जिला कबड्डी एसोसिएशन मऊ के संरक्षक राजीव राय, अध्यक्ष अक्षलेंद्र विक्रम सिंह, चेयरमैन राजा आनंद ज्योति सिंह, संयोजक अजय जयसवाल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। साथ ही साथ हमारे जिले के सभी खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद के लिए तैयार है। इन दोनो खिलाड़ीयों के चयनित होने पर सभी खिलाड़ीयों में एक नया उत्साह का माहौल पैदा हुआ है। मीडिया प्रभारी राजू यादव क्षेत्र में चैन को लेकर खुशी की लहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.