diwali horizontal

डीएम लखनऊ  ने शुरू की सेनेटाइजेशन ऑन वन कॉल सेवा

0 257

 

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस को देखते हुए जिलाधिकारी ने नई पहल शुरू की है। जिलाधिकारी ने सैनिटाइज ऑन वन कॉल सेवा शुरू की है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कलेक्ट्रेट परिसर में पोस्टर लगाकर यह नई सेवा की शुरुआत की है
सैनिटाइजेशन ऑन वन कॉल सेवा की शुरुआत करते हुए डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि इसके लिए (0522- 2307770) फोन नंबर जारी किया गया है। इस सेवा के तहत अगर आप के आस-पास कोई शख्स कोरोना संक्रमित है और इलाके में सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है तो एक कॉल पर सैनिटाइजेशन करवा सकते हैं। कॉल करने के 12 घंटे के भीतर इलाके में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही किसी मरीज के बारे में गोपनीय सूचना भी इस हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.