diwali horizontal

जीटी रोड चौड़ीकरण में दिलू नगला स्थित सौ शय्या अस्पताल के लिए कट की मांग

0 114

 

कन्नौज। जीटी रोड चौड़ीकरण को लेकर कट बनाए जाने की मांग भारतीय किसान यूनियन किसान काफी समय से कर रहा है । इसके संबंध में पूर्व में भी दो बार जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला द्वारा दिया गया । कल रात को कार्यदाई संस्था ने सौ शैय्या अस्पताल को जाने वाले मार्ग के सामने जीटी रोड पर डिबाईडर बनाने का काम प्रारंभ किया। जिसकी सूचना लगते ही जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला मौके पर पहुंचे और चल रहे कार्य को तत्काल रुकवाकर संस्था के उच्च अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर बंद करा दिया। सुबह दोबारा कार्य शुरू होने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए और आकस्मिक सेवाओं के लिऐ बने शौ शैय्या हॉस्पिटल के लिए कट की मांग करने लगे । उसके बाद अधिकारियों द्वारा आपस में वार्ता करने के उपरांत 20मीटर का कट दिए जाने की बात मौखिक रूप से की गई।इस मौके पर जिला प्रभारी अनुराग त्रिपाठी, राहुल प्रताप, गणेश दुबे, कल्लू तिवारी, टिंकू शर्मा, अन्नू चौबे, सच्चू तिवारी, अनिल नायक, धर्मा सैनी, जोगेंद्र कश्यप, लखन बाथम, समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.