diwali horizontal

कंगना को हरामखोर कहने पर संजय राउत पर यूपी में दर्ज हो सकता है मुकदमा

0 313

महाराष्ट्र : के शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की प्रदेश संयोजक डॉ. रचना अग्रवाल ने वाराणसी के सिगरा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए अभिनेत्री कंगना रानौत अभद्र टिप्पणी की गई। बता दें कि संजय ने कंगना को हरामखोर कहा था। डॉ रचना ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि यह किसी महिला के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। इस आधार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। यहां से ई-मेल से शिकायत महाराष्ट्र के संबंधित पुलिस को भेजी गई है। उधर से प्रतिउत्तर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

जानें क्या है पूरा विवाद

दरअसल, सुशांत सिंह केस में बीते कई दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना नेताओं के बीच ट्विटर पर ज़ुबानी जंग छिड़ी हुई है। कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र पुलिस पर भरोसा नहीं है। साथ ही वो चाहती हैं कि उनकी सुरक्षा का ज़िम्मा हरियाणा पुलिस या केंद्र की एजेंसी ले। इसी के बाद शिवसेना संजय राउत ने कंगना को मुंबई वापस न आने को कहा था और कंगना के लिए हरामखोर शब्द का इस्तेमाल किया था

बयान पर सफाई

बाद में संजय राउत ने अपनी सफाई दी और कहा कि महाराष्ट्र में इसका दूसरा मतलब होता है। यहां पर इसका मतलब नॉटी और बेईमान होता है। संजय राउत ने कहा, ‘अगर कोई राजनीति करना चाहता है या फिर माहौल बनाना चाहता है तो किसी भी शब्द का कोई भी मतलब निकाला जा सकता है। हमारे महाराष्ट्र में जब भी बात करते हैं तो हरामखोर का मतलब नॉटी और बेईमान बताते हैं। वह (कंगना) नॉटी गर्ल है। मैंने देखा और पढ़ा है कि वह मजाक करती हैं। मैंने अपनी भाषा में कंगना को बेईमान कहा

आज मुंबई पहुंच रहीं है कंगना

विवाद के बीच वाई श्रेणी की सुरक्षा में अभिनेत्री कंगना रनौत आज मुंबई आ रही हैं। कंगना सुबह हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में स्थित अपने घर से मुंबई के लिए निकलीं थीं। उन्हें प्रोटेक्ट करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराई गई सिक्योरिटी टीम उनके साथ होगी। उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.