diwali horizontal

मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच परविंदर की ताबड़तोड़ 5 गोली मारकर हत्या

0 372

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले दौराला इलाके में बुधवार सुबह बदमाशों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए जिम ट्रेनर की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने जिम ट्रेनर को एक के बाद एक ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की हत्या की घटना से हड़कंप मच गया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने सकौती-नंगली मार्ग पर जिम कोच की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का ग्रामीणों ने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाईवे पर तेजी से बाइक भगाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से परविंदर को अस्पताल में भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है

जानकारी के मुताबिक, दौराला थाना क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय परविंद्र पुत्र महेंद्र जाट मेरठ के एक जिम में ट्रेनर की नौकरी करते थे। हर रोज की तरह परविंदर बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे अपने घर से दौड़ लगाने के लिए निकले थे। सकोती-नगली मार्ग गेट के पास परविंद्र पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और नजदीक पहुंचते ही उन्होंने परविंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान आसपास के गांव के युवक भी दौड़ लगाते हुए आ रहे हैं। उन्होंने जब बदमाशों को देखकर शोर मचाते हुए उनका पीछा किया। मगर, बदमाश तेज रफ्तार में हाईवे की तरफ फरार हो गए

हत्याकांड की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर मृतक के परिजन और आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस को ग्रामीणों ने घेरकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह समझाकर भीड़ को शांत किया। मौके से कई खोखे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव मोर्चरी पहुंचा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.