diwali horizontal

अजबापुर मिल ने किया मानसून गन्ना बुवाई का शुभारंभ

0 254

 

मैगलगंज खीरी  : डी सी एम श्रीराम लिमिटेड शुगर,यूनिट अजबापुर खीरी के द्वारा ब्रहस्पतिवार को क्षेत्र के सदरपुर गॉव स्थित कुसुम फार्म पर मानसून गन्ना बुवाई अभियान का शुभारम्भ धूम धाम से कोविड19 का पालन करते हुए किया गया। प्रगतिशील किसान अशोक मिश्र पुत्र करुणा शंकर मिश्र के दो एकड़ प्लाट में अगेती गन्ने की बेहतरीन प्रजाति सीओ 0118 की बुवाई का शुभारम्भ मिल के सहायक उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र खोखर,वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक विवेक चौधरी,मिल गेट इंचार्ज चंद्रवीर सिंह ने अपने कर कमलों से दो दो आंख के टुकड़ों को ट्रेंच विधि से तैयार खेत मे डालकर प्रारम्भ कराई।इस मौके पर सहायक उपाध्यक्ष ने कहा कि मानसून गन्ना बुवाई का यह बेहतरीन समय चल रहा है किसानों को लाइन से लाइन 4 फिट की दूरी पर गन्ना बुवाई करना चाहिये व इसके साथ सह फसल के रूप में सरसों,मटर, मूली,लहसुन आदि की भी बुवाई करके दोहरा लाभ लेना चाहिये

वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक विवेक चौधरी ने बताया कि इस समय 30 अगस्त तक गन्ना सर्वे प्रदर्शन का कार्य जोर शोर से गॉवो में चलाया जा रहा है सभी किसान अपने अपने सर्वे की जांच अवश्य कर ले कोई समस्या हो तो मौके पर ही शिकायत दर्ज कराकर निस्तारण करा लें।इस मौके पर जोनल इंचार्ज सत्येन्द्र मिश्र,आचार्य सिद्ध सागर मिश्र सहित तमाम कामदार व किसान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.