
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है ।जफर अली नकवी की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस जनों में हर्ष का माहौल
लखीमपुर खीरी : पूर्व सांसद जफर अली नकवी को राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अति महत्वपूर्ण पंचायती राज चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है । जफर अली नकवी की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है । जफर अली नकवी की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस जनों में हर्ष का माहौल है
निवर्तमान कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शीर्ष नेतृत्व के द्वारा कमेटियों का उत्तर प्रदेश में गठन किया गया है
जफर अली नकवी की नियुक्ति पर जनपद के कांग्रेस जनों ने शीर्ष नेतृत्व को एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को बहुत-बहुत कर बधाई दी
निश्चित ही नक़वी जी का राजनीतिक अनुभव कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा
हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से सूरज सिंह जिला उपाध्यक्ष एवं रवि तिवारी जिला महासचिव, सगीर अहमद जिला महासचिव व श्रीकांत गौतम सदस्य जिला पंचायत, राजेश प्रधान, हफीज खान, अंकुश पाल वर्मा, सुनील मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, रामू शुक्ला, गगन खन्ना आदि कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया