
प्रयागराज। उप्र के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वर्गीय पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और दल की सीमा से परे थे। उनके लिए उनके देश और प्रदेश भर के समर्थक उनके परिवार जैसे थे। उनकी अमरता सदा बनी रहेगी।
पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन के उपरांत भाजपा महानगर प्रयागराज द्वारा मोतीलाल मेडिकल कॉलेज मेहता प्रेक्षागृह में बुधवार को शोक सभा का आयोजन कर पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी सामाजिक और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श रहे और वे राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह करके प्रयागराज के गौरव को उन्होंने गौरवान्वित किया। हमारी राजनैतिक पारी की शुरुआत पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में हुई और पहला चुनाव उनके आशीर्वाद से लड़ा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सरकार चलाने का मार्गदर्शन उनसे हमें प्राप्त होता रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार उनकी स्मृति के लिए बड़ा प्रतीकात्मक कार्य करेगी
इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी सहजता एवं एवं सरलता के प्रतिमूर्ति थे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी एक सच्चे राजनेता और कवि हृदय थे और कार्यकर्ताओं के प्रिय थे।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रदेश भाजपा मंत्री अनामिका चौधरी, राकेश धर त्रिपाठी, विधायक प्रवीण पटेल, राजमणि कोल, निर्मला पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी दुबे, यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, अमरनाथ यादव, महापौर अभिलाषा गुप्ता, पार्षद किरन जायसवाल, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, डॉ सुशील सिन्हा, कुमार नारायण, रामजी केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, रणजीत सिंह, शशि वार्ष्णेय, पदुम जायसवाल ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने एवं संचालन महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। सभा में सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के लिए प्रभु से उनकी आत्मा की शांति और अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की।
इस दौरान प्रमुख रूप से अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, पार्षद पवन श्रीवास्तव, दिलीप चतुर्वेदी, विवेक अग्रवाल, बृजेश त्रिपाठी, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राजन शुक्ला, विवेक जायसवाल, मनोज मिश्रा, अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, दिलीप केसरवानी एवं जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।