
यूपी : के कुशीनगर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहाँ आपत्तिजनक हालत में एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर भीड़ ने उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। जब इतने में मन नहीं भरा तो लड़के के बाल काटे फिर दोनों के गले में जूते-चप्पल की माला पहनाकर उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया
यह शर्मनाक मामला हाटा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 का है वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने वार्ड सभासद प्रतिनिधि समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा किया जा रहा है
क्या है मामला?
यह घटना मंगलवार शाम की है जानकारी के अनुसार, वार्ड 11 में रहने वाले इस जोड़े के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था सोमवार की रात प्रेमी, प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुस गया
लेकिन लड़की के परिवार वालों को प्रेमी के आने की भनक लग गई। उसे पकड़ कर बुरी तरह पीटा और एक कमरे में बंद कर दिया
मंगलवार को सुबह इस घटना की जानकारी वार्ड के सभासद प्रतिनिधि को हुई तो वह लड़की के घर पहुंच गया। दोनों को बगल स्थित मस्जिद में लाकर ग्रामीणों के सामने प्रेमी-प्रेमिका को थप्पड़ मारे
इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका के चेहरे पर खुद कालिख पोती। सहयोगियों से भी कालिख पुतवाई। इसके बाद दोनों के बाल कटवाकर और जूते चप्पल की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया
प्रेमी जोड़े आगे आगे चल रहे थे, पीछे पीछे भीड़ जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ रही थी। बुधवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तफ्तीश की मामला सही निकला इसके बाद वार्ड सभासद प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया गया पूछताछ में सभासद प्रतिनिधि जुर्म स्वीकार कर लिया इस घटना में शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी दी