diwali horizontal

इस बार गौ दीपक से मनाई जायेगी दीपावली नगर निगम की अनोखी पहल

0 272

झूलेलाल वाटिका में गौ उत्पादों का लगा मेला

लखनऊ : इस दीपावली पर देश में अनोखी पहल देखने को मिल रही है। गाय के गोबर से खाद और बायो गैसे बनने के बारे में तो सभी ने सुना होगा। लेकिन यहां की नगर निगम कान्हा उपवन में गाय के गोबर से गौ दीपक, गौ गणेश गौ गोवर्धन , पूजा की थाली गोबर से बने गमले आदि बनाई जाएगी

इस बार दीपावली गोमय दीपोत्सव की तरह मनाया जायेगा। गोसेवा और नगर निगम लखनऊ के पहल से इस कार्यक्रम को पूरा किया जाएगा। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो श्याम नंदन सिंह ने नगर आयुक्त को गोबर से बनी मूर्ति बनाना की अनुमति दी है। प्रो श्याम नंदन सिंह ने बताया कि गाय के गोबर से दीपक बना रहे हैं, और उसमें कपूर सामग्री इसलिए मिलाई जा रही है ताकि एक तो मच्छर भागे दूसरा घर में सामग्री से खुशबू महके

“शहर में 1 लाख से अधिक दिए जालाए जाएगें। दीपावली से पहले झूलेलाल वाटिका में गो उत्पादों का मेला लगेगा। जिसमें गोबर से बने गणेश लक्ष्मी वह पूजा की थाली भी तैयार कर रहे हैं। जिसमें अच्छे से उन्हें रंग रोगन से सजाया जाएगा गोटा लपेटा जाएगा। जिससे देखने में आकर्षण और सुंदर दिखाई दे अभी फिलहाल उन्हें तैयार किया जा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.