diwali horizontal

प्रयागराज व महोबा के निलंबित पुलिस कप्तानों की संपत्ति की होगी विजिलेंस जांच

0 267

आईपीएस अधिकारियों का साथ देने वाले पुलिसकर्मियों पर भी गिरेगी गाज

लखनऊ : भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस नीति पर काम कर रही योगी सरकार ने प्रयागराज और महोबा के पुलिस कप्तानों को निलंबित करने के साथ ही दोनों आईपीएस अधिकारियों की संपत्तियों की विजिलेंस जांच का भी आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश सूचना एवं गृह विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया है

 

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि निलंबित पुलिस कप्तानों के साथ ही भ्रष्टाचार में उनका साथ देने वाले पुलिसकर्मियों की अलग से जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। गृह विभाग ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को पत्र भेज दिया है। बता इें कि बीते मंगलवार को प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित और अगले दिन बुधवार को महोबा के एसपी मणिलाल पाटीदार को निलंबित कर दिया गया था

 

दोनों पुलिस कप्तानों पर भ्रष्टाचार करने और अपराध नियंत्रण में हीलाहवाली करने के आरोप लगे हैं। महोबा के पुलिस अधीक्षक रहे मणिलाल पाटीदार पर एक क्रशर कारोबारी ने घुलेआम घूस मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कारोबारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उत्तर प्रदेश के आला अधिकारियों से एसपी की शिकायत की थी

Leave A Reply

Your email address will not be published.