diwali horizontal

अभिनेता परेश रावल बनाए गए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अध्यक्ष

0 193

 

नई दिल्ली :  बॉलिवुड के जाने-माने अभिनेता परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात से भाजपा के पूर्व लोकसभा सांसद रावल को एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 4 साल के लिए की गई है। यह पद 2017 से ही खाली था

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रावल को NSD चीफ बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रख्यात कलाकार  परेश रावल  को महामहिम राष्ट्रपति ने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.