
दोहरीघाट, मऊ। भारतीय जनता पार्टी का बुधवार को दोपहर 11 बजे पार्वती महिला महाविद्यालय के सभागार में मतदाता सम्मेलन हुआ। जिसमें मतदाताओं ने भाग लिया। उक्त अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने सभी मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि आपके वोट से भारतीय जनता पार्टी विजय प्राप्त करेगी और हम देश को मजबूत करेंगे। सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष राम अधीन पांडे ने किया तथा अध्यक्षता डॉ विपिन बिहारी द्विवेदी ने किया। सभा में उपस्थित दुर्गेश मिश्रा, संतोष राय, हेमंत राय, पूर्व चेयरमैन गुलाब चंद्रगुप्त, अवधेश राय, पारस चैहान, आजाद जयसवाल, उज्जवल जायसवाल, विनय जायसवाल, श्रीकांत श्रीवास्तव, विकास वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।