
चिरैयाकोट, मऊ। थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हल पुलिया के पास सोमवार की रात्रि को सुनील यादव पुत्र जग्गी यादव को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों के विरुद्ध पीड़ित के पिता जग्गी यादव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस ने दोनों आरोपियों रोशन यादव पुत्र रामप्यारे यादव निवासी ग्राम खुदकर्मी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ व अजीत यादव पुत्र महत्तम यादव निवासी ग्राम रुक्म जालिमपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ को दबिश देकर इंडियन बैंक सुल्तानपुरी के पास से मंगलवार की रात्रि में 1ः15 बजे गिरफ्तार लिया। जिसमें तलाशी लेने पर रोशन यादव के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक खाली कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा एसआई कमला प्रसाद पटेल हेड कांस्टेबल मनोज शर्मा, बृजेश यादव, अजीत सिंह, निर्भय सिंह रामप्रसाद मौजूद रहे।