diwali horizontal

दुर्घटना पीड़ित परिवार को एसबीआई ने सौंपा 20 लाख का चेक

0 129

अयोध्या: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नाका शाखा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा अपने ग्राहकों की सुरक्षा की दृष्टि से उपलब्ध कराए जाने वाले एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के माध्यम से ग्रुप एक्सीडेंट इंश्योरेंस के अंतर्गत ₹1000 रुपए के प्रीमियम पर 20 लाख रुपए का क्लेम अपने एक ग्राहक ऋषि गुप्ता की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिजनों को उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार यादव एवं शाखा प्रबंधक नमिता साहू द्वारा दिवंगत ऋषि गुप्ता की माता अनुपम गुप्ता को सहायता के रूप में 20 लाख रुपए की राशि प्रदान किया गया। जिससे परिवार को काफी राहत मिली तथा परिवार के लोगों ने अपील की कि अधिक से अधिक मात्रा में एसबीआई के इस योजना में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अपने परिवार को सुरक्षित करें।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.