diwali horizontal

अयोध्या पहुंचेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

0 110

अयोध्या:श्रीरामजानकी यात्रा के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की शुरूआती कारोबार अयोध्या से जनकपुर तक 17 फरवरी को दिल्ली से होगी। यह ट्रेन 18 फरवरी की सुबह अयोध्या पहुंचेगी। भारत के अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाले मार्गों पर भारत गौरव ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन भगवान राम से जुड़े स्थलों का दर्शन कराएगी। इसमें 120 यात्री होंगे। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित सात दिवसीय भारत गौरव पर्यटक ट्रेन यात्रा का पहला पड़ाव भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या है। जहां पर्यटक श्रीरामजन्मभूमि मंदिर हनुमान मंदिर और इसके अलावा नंदीग्राम में भरत मंदिर जाएंगे। अयोध्या के बाद ट्रेन बिहार के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन जाएगी और पर्यटक आगे बसों द्वारा नेपाल के जनकपुर जाएंगे।ट्रेन के आगमन को लेकर अयोध्या कैंट व अयोध्या रेलवे स्टेशन पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ट्रेन 17 फरवरी की शाम 4 बजे दिल्ली के सफदरगंज से चलेगी। जो 18 फरवरी की सुबह 8:20 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन अयोध्या काशी व प्रयागराज को भी कवर करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.