
दिल्ली : LPG Pric 14.2 किलोग्राम घरेलू तरलीकृत पेट्रोलियम गैस LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो आज से प्रभावी हो गई हैं. सूत्रों के हवाले से बताया कि ताजा संशोधन के साथ घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली में आज से 1103 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी
इसके अलावा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2119.50 हो जाएगी. नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं
स्थानीय करों के कारण घरेलू रसोई गैस की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं. हर महीने की शुरुआत में ईंधन खुदरा विक्रेताओं द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया जाता है
अपने शहर में ताजा एलपीजी दरों को यहां चेक करें
नई दिल्ली रु. 1,103.00
कोलकाता रु. 1,079.00
मुंबई रु. 1,052.50
चेन्नई रु. 1,068.50
गुड़गांव रु. 1,061.50
नोएडा रु. 1,050.50
बैंगलोर रु. 1,055.50
भुवनेश्वर रु. 1,079.00
चंडीगढ़ रु. 1,112.50
हैदराबाद रु. 1,105.00
जयपुर रु. 1,056.50
लखनऊ रु. 1,090.50
पटना रु. 1,201.00
त्रिवेंद्रम रु. 1,062.00
बता दें, इस साल वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 1 जनवरी को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी.