diwali horizontal

मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन

0 78

दिल्ली : बॉलीवुड के जाने-माने मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है।

सतीश कौशिक के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी अपने ट्वीट में अनुपम खेर ने लिखा कि ‘जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है, लेकिन ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।

बता दें अनुपम खेर ने लिखा कि 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम, Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति।बता दें 67 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। सतीश कौशिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.