diwali horizontal

जगदीशपुर के गांवों में लगी स्मृति की ई-चौपाल

0 257

अमेठी : ‘आपकी दीदी आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के चार गांवों में चौपाल लगाकर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सांसद चौपाल ई-सेवा के जरिए अपनों से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को सुना और एक-एक कर सभी की समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से बात की। अमेठी सांसद बनने के साथ ही स्मृति ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से सीधे मिलने व उनकी समस्या जानने के लिए ‘आपकी दीदी आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरूआत की थी और अपने हर दौरे में वह किसी न किसी गांव में पहुंचकर जनता के बीच जिम्मेदार अधिकारियों के साथ चौपाल लगाकर समसयाओं को सुनकर उनका निदान करती थी। कोरोना संक्रमण के बीच अमेठी सांसद ई-चौपाल के जरिए अपनों से लगातार संवाद कर रही हैं

 

 

सांसद प्रतिनिध विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के बरसण्डा न्याय पंचायत के गांव व्योरेमऊ, जगदीशपुर ब्लॉक के मंगरौली, बिराहिमपुर बाजगढ़ के फाजिलपुर व बाजारशुकुल ब्लॉक के फुन्दनपुर गांव के लोगों से सीधी बात कर उनकी समस्याओं को सुना और एक-एक की पीड़ा को समझा और निदान कराने का भरोसा दिलाया। संवाद कार्यक्रम में सभी जिम्मेदार अधिकारी भी ई-चौपाल में शामिल हुए। संसद सत्र शुरू होने के कारण अब कुछ दिन ई-चौपाल कार्यक्रम स्थगित रहेगा। इस दौरान अब तक प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा कर सभी शिकायतों का निराकरण कराया जायेगा और प्रत्येक शिकायतकर्ता को प्रगति की सूचना भी दी जायेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.