diwali horizontal

एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड डेढ़ लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए

0 281

लखनऊ : कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर रही है। इसी सिलसिले में प्रदेश में गुरुवार को 1.50 लाख से अधिक सैंपल्स जांचे गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिदन 1.50 लाख टेस्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भी दिया था। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को किया गया टेस्ट एक दिन में देश के किसी भी राज्य द्वारा किया गया सर्वाधिक टेस्ट है

अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को कोरोना संदिग्धों के 1 लाख 50 हजार 652 नमूने जांचे गए, जिसे मिलाकर अब तक 72 लाख 17 हजार 980 टेस्ट किए जा चुके हैं। इन एक लाख 50 हजार 652 टेस्ट में 50 हजार टेस्ट आरटीपीसीआर के तहत पूरे किए गए और इनमें से ज्यादातर टेस्ट सरकारी लैब्स में किए गए। प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए वास्तव में यह एक उपलब्धि है

उन्होने कहा कि देश में सर्वाधिक संख्या में टेस्ट किए जाने के बावजूद राज्य में पॉजिटिविटी की दर राष्ट्रीय औसत के मुकाबले आधी है। पॉजिटिविटी दर को प्रति 100 टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या के आधार पर आंका जाता है। प्रसाद ने बताया कि पॉजिटिविटी दर की तरह प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों का प्रतिशत भी राष्ट्रीय औसत का आधा है। यहां इलाज के बाद ठीक हुए कोरोना मरीजों का प्रतिशत भी 75 से अधिक है। वहीं मृत्यु दर करीब 1.4 फीसदी है। इसके बावजूद यहां कोरोना संक्रमण से निजात पाने के तमाम उपाय पूरी संजीदगी से किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.