diwali horizontal

मण्डलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में मण्डल के जनपदों में रूपयें 50 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी

0 362

 

लखनऊः मण्डलायुक्त मुकेश कुमार मे श्राम की अध्यक्षता में मण्डल के जनपदों में रूपयें 50 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें सड़के सम्मिलित नहीं है। बैठक में नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त श्रीकृष्ण त्रिपाठी सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

समीक्षा में जनपद लखनऊ में 50 करोड़ से अधिक निर्माणाधीन परियोंजनाओं की समीक्षा की गयी, जिसमें एस0जी0पी0जी0आई0 में इमरजेन्सी मेडिसिन एवं किडनी ट्रान्सप्लान्ट सेन्टर का निर्माण जिसकी परियोजना लागत रूपयें 325.99 है तथा कार्यपूर्ण होने की समयसीमा सितम्बर 2021 है। डा0 राम मनोहर लोहिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के नवीन परिसर की स्थापना का कार्य जिसकी परियोजना लागत रूपये 199.72 करोड़ है

कार्य पूर्ण होने का समय जून 2021 है, डा0 राम मनोहर लोहिया राज्य प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी चक गंजरिया का निर्माण रूपये 388.57 करोड़ से कराया जा रहा है जिसका कार्य पूर्ण होने का समय दिसम्बर 2020 है, मा0 उच्च न्यायालय लखनऊ खण्ड पीठ में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण रूपये 184.91 करोड़ तथा कार्य पूर्ण होने का समय नवम्बर 2020, बटलर पैलेस कालोनी लखनऊ में राज्य अतिथि गृह का निर्माण रूपये 57.49 करोड़ कार्य पूर्ण होने का समय जुलाई 2020,कार्य पूर्ण हो गया है शीघ्र ही राज्य सम्पति विभाग को हस्तान्तरित कर दिया जायेगा, शहीद पथ से लखनऊ एयरपोर्ट को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग के एलाइमेन्ट में एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण रूपये 134.69 करोड़ तथा कार्य पूर्ण होने का समय मार्च 2021 है, इसी प्रकार लखनऊ जनपद में 22 परियोजनाये 50 करोड़ से अधिक की निर्माणाधीन है

जनपद उन्नाव में तीन कार्य निर्माणाधीन है जिसमें डलमऊ की पम्प नहर की पुर्नस्थापना रूपयें 72.95 करोड़ तथा कार्य पूर्ण करने का समय दिसम्बर 2020, अमृत कार्यक्रम के अन्र्तगत गंगा बेराज के माध्यम से उन्नाव-शुक्लागंज (फेस-1) पेयजल योजना रूपये 253.51 करोड़ कार्य पूर्ण होने का समय मार्च 2021, अमृत कार्यक्रम के अन्र्तगत गंगा बैराज के माध्यम से पेयजल वितरण व हाउस कनेक्शन (फेस-2) लागत रूपये 78.28 करोड़ समयावधि मार्च 2021 है

जनपद रायबरेली में राजीव आवास योजना (फेस-1) लागत 64.60 करोड़ का निर्माणाधीन है। जिसकी लागत 64.60 करोड़ समयावधि नवम्बर 2017 थी लेकिन सम्पूर्ण धनराशि अवमुक्त न होने के कारण कार्य बाधित है।

जनपद खीरी में 200 शैय्यायुक्त माह एवं शिशु चिकित्सालय का निर्माण लागत 92.43 करोड़ तथा कार्य पूर्ण करने का समय अक्टूबर 2020 है

जनपद हरदोई में राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज का निर्माण लागत 206.33 करोड़ तथा पूर्ण करने का समय जून 2021 है

जनपद सीतापुर में तीन कार्य निर्माणाधीन है जिसमें सीतापुर-लखीमपुर राज्य मार्ग सं0-21 पर मीटरगेज रेलवे सम्पार सं0-99 ए0 सीतापुर मैलानी सेक्शन पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण लागत 56.76 करोड़ तथा कार्य पूर्ण करने का समय जुलाई 2021, सीतापुर-लखीमपुर राज्य मार्ग सं0-21 पर मीटरगेज रेलवे सम्पार सं0-91 ए0 सीतापुर मैलानी सेक्शन पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण लागत 54.43 करोड़ तथा कार्य पूर्ण करने का समय 15 जून 2021, सीतापुर-लखीमपुर राज्य मार्ग सं0-21 पर मीटरगेज रेलवे सम्पार सं0-73 ए0 सीतापुर मैलानी सेक्शन पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण लागत 62.58 करोड़ तथा कार्य पूर्ण करने का समय 15 अप्रैल 2021 है

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये की सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयावधि में पूर्ण कराये जायें। सभी परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लगें श्रमिकों को कोविड-19 की गाइड लाइन व सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षा किट उपलब्ध करायी जाये, जिसमें हेल्मेट, ग्लब्स, मास्क, सेफ़्टी शूज इत्यादि हो जिसमें श्रमिकों को कार्य करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, पूर्ण सुरक्षा हो तथा कोविड-19 के संक्रमण से भी उनका बचाव हो सके

उन्होंने यह भी कहा कि बरसात को मौसम को ध्यान में रखते हुए पूरे कैम्पस में पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, गुल मोहर इत्यादि के पौधों का वुक्षारोपण करा दिया जाये जिससे निर्माण कार्य पूरा होते-होते वृक्ष बड़े हो जायेगे और उसका लाभ मिलेगा

इसके पश्चात डा0 राम मनोहर लोहिया राज्य प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी चकगंजरिया सिटी सुल्तानपुर रोड़ का निरीक्षण किया गया, जिसको उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है परियोजना की लागत रूपये 388.57 करोड़ है तथा कार्य पूर्ण होने का समय दिसम्बर 2020 है निर्माणाधीन भवन में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक ब्लाक (बी़+जी़+6), छात्रावास ब्लाक (बी़+जी़+16), डायनिंग ब्लाक (जी़+2), आवासीय ब्लाक टाइप 1 एवं 2 (जी़+14), आवासीय ब्लाक टाइप 3 एवं 4 (बी़+जी़+16), आवासीय ब्लाक टाइप 5 एवं 6 (जी़+1) तथा सर्विस ब्लाक है। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि 325 करोड़ रूपये परियोजना में व्यय किया जा चुका है शेष धनराशि अवमुक्त होना बाकी है जिसके लिये मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि शासनादेश एवं धनराशि प्राप्त हो जाने के उपरान्त समस्त कार्यों को शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर कार्यो को सम्पादित कराते हुए पूर्ण कराया जायें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.