
लखनऊ : एक साल से बंद पड़ी लखनऊ कटरा एसी जनरथ बस सेवा एक बार फिर शुरू करने की तैयारी है। इस बार चारबाग बस डिपो बसों का संचालन करेगा। इसके लिए जम्मू परिवहन से तीन बसों के परमिट मांगे गए हैं। लखनऊ से जम्मू तीन बसों का संचालन होगा। दोनों ओर से एक-एक बसें चलेंगी। वहीं लंबा रूट होने से एक बस बीच रास्ते में रहेगी। ये बसें आलमबाग बस अड्डे से संचालित होंगी
चारबाग डिपो के एआरएम अमरनाथ सहाय ने बताया कि लखनऊ से कटरा बस सेवा की मांग यात्री करने लगे। जिसे देखते हुए जम्मू एंड कश्मीर सड़क परिवहन को पत्र भेजकर तीन बसों के परमिट की मंजूरी मांगी गई हैं
उम्मीद है कि दस दिनों में परमिट की मंजूरी मिल जाएगी। परमिट मंजूर होते ही इसी महीने बसों की समय सारणी और किराया तय करके बसों की शुरूआत की जाएगी। इन बसों में सीटों की एडवांस व तत्काल में बुकिंग सिर्फ परिवहन निगम की वेबसाइट से होगा।