
प्रयागराज: भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मंगलवार को नैनी महुवारी में मनाई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा पार्टी के पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष पटेल के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रयागराज सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी रहीं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से महात्मा फुले के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एंव पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। महात्मा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष पटेल ने कहा कि गरीबों, दलितों एंव पिछडों के उत्थान के लिए इन्होंने अनेक कार्य किए।
समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समर्थक थे। वास्तव में वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति आधारित विभाजन और भेदभाव के खिलाफ थे। उन्होंने विधवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए भी काफी काम किया। उन्होंने इसके साथ ही किसानों की हालत सुधारने और उनके कल्याण के लिए भी काफी प्रयास किए। यही कारण है कि आज हर वर्ग के लोगों के मन में उनके लिए श्रद्धा है।श्री पटेल ने कहा कि आज के दिन यह संकल्प लिया जाना चाहिए कि महात्मा फुले के जीवन दर्शन को हमारे जीवन मे उतार कर, हम सब मिलकर समाज मे फैली हुई कुरीतियों को समाप्त करने के लिए हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर समाज के अन्तिम पंक्ति मे बैठने वाले व्यक्ति का उत्थान करेंगें। इस अवसर भाजपा यमुनापार जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, बारा विधायक डॉ वाचस्पति, विभूति सिंह, राजेश शुक्ल,सचिन श्रीवास्तव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, विनोद प्रजापति सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित